Download App Now Register Now

सतीश पूनिया का पलटवार

जयपुर. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पीएम मोदी से देश में हिंसा के खिलाफ अपील करने की टिप्पणी पर पलटवार किया है। पूनिया ने कहा- अशोक गहलोत को अपनी कुर्सी जाने का डर सता रहा है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा पहली बार उनको अपनी पार्टी के भीतर और बाहर चुनौती मिली है। पूनिया ने कहा- मैं गहलोत के बयानों को सुनता आ रहा हूं। जिस तरीके की बौखलाहट, निराशा उनमें है। जिस भाषा में वह देश के लिए आशंका जताते हैं। मोदीजी को कोसने वाले मुख्यमंत्री भूल जाते हैं कि देश और राजस्थान में 55 साल तक कांग्रेस को शासन करने का मौका मिला था। इस देश में अराजककता भ्रष्टाचार, जातिवाद, महंगाई, वोट बैंक, तुष्टिकरण की जनक कांग्रेस है। देश के विभाजन, आपातकाल, सिख दंगों की दोषी कांग्रेस है। इन तमाम बातों से कांग्रेस कठघरे में है। देश की जनता ने कांग्रेस को नीतियों और व्यवहार से नकार दिया है। इसलिए अशोक गहलोत की गुड मॉर्निंग बीजेपी नेताओं, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संघसेवक संघ सब पर रोजाना झूठे और तथ्यहीन आरोप लगाने से होती है l पूनिया ने कहा गहलोत को इस बात का अभी से अहसास हो चुका है कि 2023 में राजस्थान में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार होगी। जिसके कारण खुद अशोक गहलोत और उनकी जनविरोधी नीतियां होंगी। सतीश पूनिया ने कहा- CM ने तीन कारणों से ऐसा बयान दिया है। पहला- कांग्रेस के मुक्त होने की बौखलाहट है। इसलिए उन्हें आशंका है। दूसरा- उन्हें खुद की पार्टी के भीतर और बाहर पहली बार चुनौती मिली है। इसलिए उनके चेहरे के हाव भाव से असुरक्षा दिखती है। तीसरा- उन्हें अपनी कुर्सी के जाने की असुरक्षा है। मुझे लगता है कि कुर्सी पर लम्बे समय तक कोई काबिज नहीं होता। राजस्थान के लिए जनता ने उन्हें बहुत लम्बे समय तक मौका दिया है। लगता है कि अब उन्हें राजस्थान की जनता पर रहम और मेहरबानी करनी चाहिए। इस तरीके की सियासी बयानबाजी से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। पूनिया ने कहा अशोक गहलोत को इस बात का अभी से अहसास हो चुका है कि 2023 में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार होगी। जिसका कारण खुद अशोक गहलोत और उनकी जनविरोधी नीतियां होंगे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल |