Download App Now Register Now

बड़वानी के सेंधवा में हंगामा करने पर पुलिस ने कांग्रेस और भाजपा नेताओं को खदेड़ा

भोपाल. मध्यप्रदेश में पहले चरण में हुए पंचायत चुनावों के बाद आज जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव हो रहा है। प्रदेश की 170 जनपद पंचायतों के अध्यक्षों को चुना जाना है। भोपाल की फंदा, इंदौर की महू और इंदौर, ग्वालियर के मुरार, भितरवार, जबलपुर के सिहोरा, बरगी, मझौली, पाटन जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जा चुके हैं या फिर चुने जा रहे हैं। अब तक मिले रुझानों में BJP को बढ़त मिल रही है। प्रदेश की 21 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। BJP का दावा है कि चुने गए 50 जनपद अध्यक्षों में से 44 भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं। उधर, बड़वानी जिले के सेंधवा में जनपद अध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस और BJP समर्थकों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। दरअसल, जनपद सदस्य को काउंटिंग स्थल पर ले जाना था, लेकिन उनके समर्थक भी अंदर जाने की जिद करने लगे।  

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |