Download App Now Register Now

बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर 5 की मौत, 8 से ज्यादा लोग जख्मी

मुंबई. मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार खड़ी एंबुलेंस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 5 लोगों की मौत हो गई और 8 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घटना देर रात 3.30 बजे की है। दरअसल, इससे पहले यहां एक एक्सीडेंट हुआ था। एंबुलेंस इस हादसे में घायल लोगों को लेने आई थी। रोड के किनारे जब इन्हें बैठाया जा रहा था, तभी एक कार आई और इन्हें रौंदती चली गई। इसके बाद एंबुलेंस समेत 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया। उसमें देखा जा सकता है कि वहां पर खड़ी गाड़ियों के पास लोग खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। पहला एक्सीडेंट रात 3 बजे हुआ। एक कार डिवाइडर से टकरा गई। एंबुलेंस मदद के लिए स्पॉट पर पहुंची। इनकी मदद के लिए दो कार और रुक गईं। इस वक्त 13 लोग वहां खड़े थे। तभी पीछे से आ रही कार ने इन्हें रौंद दिया। सी लिंक के एक एम्पॉलाई समेत 13 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। बांद्रा वर्ली सी लिंक पर गाड़ियों की मिनिमम स्पीड 80 किमी प्रतिघंटे रहना अनिवार्य है। यही वजह है कि यहां चलने वाली ज्यादातर गाड़ियां 100 से ज्यादा की स्पीड में चलती हैं। जिस कार ने सबसे पहले टक्कर मारी उसकी रफ्तार तकरीबन 110-120 किलोमीटर प्रतिघंटे की बताई जा रही है। हालांकि, अभी पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है। PM नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। PMO ने ट्वीट किया, 'मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ होंगे।'

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल |