Download App Now Register Now

इंस्टाग्राम रील पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर नाबालिग लड़की ने दो दोस्तों की हत्या करवाई

गाजियाबाद. दिल्ली में इंस्टाग्राम रील पर आपत्तिजनक कमेंट करने से नाराज एक नाबालिग लड़की ने दो दोस्तों की हत्या करवा दी। उसने दोनों को फोन करके चैलेंज किया कि हिम्मत है तो गली में आकर बता। वे पहुंचे तो लड़की के भाई और दो दोस्तों ने चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। सभी आरोपी नाबालिग हैं। यह वारदात बुधवार रात दिल्ली के बाहरी इलाके में हुई। मामला अब सामने आया है। मारे गए लड़कों की पहचान गाजियाबाद के निखिल (28) और दिल्ली के साहिल पांडे (18) के रूप में हुई है। डीसीपी देवेश महला ने बताया कि लड़की, उसके भाई और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। निखिल और साहिल मौके पर पहुंचे तो पहले लड़की के भाई और उसके दोस्तों से उनकी हाथापाई हुई। फिर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। साहिल ने अपने कुछ दोस्तों दूर खड़ा कर दिया था। जैसे ही उन्होंने चाकू लगते देखा तो वे घटनास्थल की तरफ दौड़े। तब तक आरोपी भाग चुके थे। निखिल और साहिल को उनके दोस्त अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। निखिल दिल्ली की आजादपुर मंडी में लोडिंग ऑटो चलाता था। साहिल भी इसी मंडी में काम करता था। दोनों इंस्टाग्राम यूजर थे और फैन फॉलोइंग अच्छी-खासी थी। साहिल के घर से सिर्फ 500 मीटर दूरी पर ही 16 साल की लड़की रहती है। वो भी इंस्टाग्राम यूजर है। इस लड़की को रील्स बनाने का शौक है। साहिल और ये लड़की कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। बाद में किसी बात पर दोनों में दुश्मनी हो गई। इसके बाद इन दोनों के बीच इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ शुरू हो गई। इसी बीच साहिल और निखिल ने लड़की की रील्स पर कुछ आपत्तिजनक कमेंट्स कर दिए थे। ये विवाद करीब दो महीने से शुरू हुआ था।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |