Download App Now Register Now

राम रहीम को पैरोल देने की तैयारी

चंडीगढ़. सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह जल्द ही बाहर आ सकता है। राम रहीम को पैरोल देने की तैयारी की जा रही है। इस वक्त डेरा मुखी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। जहां वह साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति और रणजीत सिंह हत्याकांड में सजा काट रहा है। इस बार पैरोल पर आने के बाद डेरा प्रमुख सिरसा या राजस्थान के डेरे में रूकेगा। इसके लिए डेरा मैनेजमेंट दोनों जगह तैयारियां कर रही है। डेरा प्रमुख की पैरोल को आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनाव से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। इस साल में डेरा प्रमुख दो बार जेल के बाहर आ चुका है। फरवरी में डेरामुखी ने 21 दिन की फरलो ली थी। इसके बाद जून माह में एक महीने पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इस साल दिसंबर से पहले डेरामुखी लगभग 40 दिन की पैरोल और ले सकता है। नियम अनुसार डेरामुखी को एक वर्ष में करीब 90 दिन की जेल से छुट्टी मिल सकती है। इसमें 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल शामिल है। जेल से लिखे अपने पत्रों में डेरामुखी अनुयायियों को संदेश दे चुका है कि उनकी मुराद जल्द पूरी होने वाली है। डेरे के प्रतिष्ठानों और नाम चर्चाओं में भी संदेश दिया जा रहा है कि गुरुजी जल्द बाहर आएंगे। हरियाणा में आदमपुर चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए नामांकन शुरू हो चुका है। पंचायत चुनाव के लिए भी घोषणा हो चुकी है। पहले चरण में 9 जिलों में पंचायत चुनाव कराए जाने हैं। राम रहीम के बाहर आने को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। राम रहीम की पैरोल की अवधि के दौरान ही डेरे की पॉलिटिकल विंग समर्थन की रणनीति बनाएगी। जिसके बारे में आगे श्रद्धालुओं को सूचित किया जाएगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल |