Download App Now Register Now

BJP ने जारी किया हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र,

हिमाचल प्रदेश. विधान सभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए आम जनता से सुझाव लेने के वास्ते एक समिति गठित की थी। नड्डा ने पार्टी के फिर से सत्ता में आने पर हिमाचल प्रदेश में कॉमन सिविल कोड (समान नागरिक संहिता लागू करने) करने समेत कई अन्य बड़े ऐलान किया है। इसके साथ ही प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से आठ लाख रोजगार सृजित करने और राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा भी घोषणा पत्र में किया है। भाजपा अध्यक्ष ने राज्य में महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया। साथ ही नड्डा ने कहा कि छठी से 12वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल मिलेगी और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। भाजपा का उद्देश्य है कि हिमाचल प्रदेश में हर बार सरकार बदलने की प्रवृत्ति रोकी जाए। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा। अब इसमें सिर्फ छह दिनों का वक्त और रह गया है। घोषणा पत्र जारी करने के वक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य स्थानीय भाजपा नेता मौजूद रहे। पांच मेडिकल कालेजों की स्थापना के साथ ही सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में मोबाइल क्लीनिक की स्थापना की जाएगी। इसका लक्ष्य प्रत्येक विधानसभा में मोबाइल क्लीनिक खोलने पर रहेगा। ताकि स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम पायदान तक पहुंच सकें। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में हिमाचल प्रदेश की वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराने और अवैध वक्फ बोर्ड संपत्तियों का अधिकार रद्द करने की भी घोषणा की है। नड्डा ने कहा कि इसकी जांच के लिए कानून के मुताबिक एक न्यायिक आयोग का गठन किया जाएगा। ताकि वक्फ बोर्ड संपत्तियों का अवैध इस्तेमाल रोका जा सके। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |