Download App Now Register Now

मणिपुर मे महिलाओ के साथ गैंगरेप कर उनको नग्न कर बाजार में घूमआते हुए जननांगों को छूने जैसी अमानवीय घटना एवं अत्याचार शोषण देई क़ी जनता में घोर आक्रोश व्याप्त है

मणिपुर में महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर देश की जनता द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम से देई नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन!भारत के मणिपुर राज्य मे जारी हिंसा के बीच कुकी समुदाय की दो महिलाओ को मणिपुर के थाउबल जिले मे 4 मई को लगभग एक हजार मैतेई समुदायक के लोगो ने एक गांव पर हमला कर दिया। जिसमे हमलावरो ने तीन कुकी महिलाओ और दो पुरूषो को पकड लिया एक महिला बचकर निकल गई। जबकि दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया और एक महिला से सामुहिक दुष्कर्म किया गया। भीड ने अगवा किए दोनो पुरूषो को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनो महिलाऐं किसी तरह कुकी बहुल क्षेत्रो मे पहुंची। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर रख दिया ओर साथ ही देश में महिलाओ की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल उठाया है। माननीया राष्ट्रपति महोदया आप स्वयं एक आदिवासी महिला है ओर देश में महिलाओ के साथ ऐसे शोषण व अत्याचार पर कडी कार्रवाही करे। जिससे आगे देश मे ऐसी घटनाएं घटित नही हो ओर देश मे महिलाऐं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। क्योकि इस घटना के बाद लोगो मे काफी रोष व्याप्त है। आपके द्वारा इस घटना पर विशेष संज्ञान लिया जायेगा ऐसी हमे आशा है राजस्थान प्रदेश की कांग्रेस और बीजेपी कान और नाक खोल के सुन ले मणिपुर में जो  महिलाओं के साथ गैंगरेप कर नग्न अवस्था में बाजार में घुमाने के साथ-साथ जननांगों को छूने जैसी मानवी घटना को लेकर  उन दरिंदों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही कर फांसी दिलाने की मांग की गई! अन्यथा राजस्थान प्रदेश से  आदिवासी जनता के साथ स्वर्ण समुदाय के लोगों द्वारा  प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा ! जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राजस्थान प्रदेश की कांग्रेस और बीजेपी पार्टी के कुछ नेताओं की होगी! ज्ञापन के दौरान मनोज शर्मा, मोनू शर्मा, कमल,डोलू लाल मीणा, शिवानी शर्मा,मोहन,रामविलास ,कमल, दिनेश शर्मा, सहित कई ग्रामीण लोग मौजूद रहे!

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |