Download App Now Register Now

प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर मेघा कृषक संगोष्ठी का आयोजन

चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र  पर  मेगा कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हाड़ौती क्षेत्र के लगभग 500 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी , भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्री  मनसुख भाई माडवीय ने वर्चुअल माध्यम से बूंदी क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को संबोधित किया। 

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विधायक  अशोक डोगरा और तालेड़ा प्रधान  राजेश राजपूरिया ने किसानों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारें में अवगत कराते हुए उनका फायदा लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड के उप महा प्रबंधक  जितेन्द्र सकलानी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये बताया कि किसानों के लिए खेती फायदे का सौदा भी बने और कम लागत व कम श्रम का काम भी साबित हो, इसके लिए प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खोले गए है। उन्होंने बताया की बूंदी में चम्बल फर्टिलाइजर्स के उर्वरक विक्रेता मेसर्स बाबा ट्रेडर्स, बूंदी पर प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र को विधिवत रूप से कार्य कर रहा हैं। इन केंद्रों पर किसानों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड के महा प्रबंधक  बी के पंजाबी ने किसानों को चम्बल फर्टिलाइजर द्वारा संचालित किसान हितैषी कार्यक्रम के बारे में और चम्बल द्वारा प्रदत विभिन्न एग्रो केमिकल उत्पादों के प्रयोग से होने वाले फायदों के बारें में अवगत कराया। 

कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ नाथूलाल मीना ने किसानों को खेती में परंपरागत खेती में वैज्ञानिक तकनीकों के समावेश से होने वाले विभिन्न  फायदों के बारें जानकारी दी। सयुंक्त कृषि निदेशक  महेश शर्मा ने राज्य सरकार की विभिन्न किसानो कृषि योजनाओं के बारें में अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत मे चम्बल फर्टिलाइजर के वरिष्ठ प्रबंधक  मनीष भाटिया ने कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों और किसानों का धन्यवाद देते हुए केंद्र द्वारा संचालित गतिविधियों का फायदा उठाने का आग्रह किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल |