Download App Now Register Now

पंजाब और हरियाणा में 15 जगहों पर NIA रेड:सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर हमले से जुड़ा मामला; खालिस्तानियों से संपर्क का शक

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में 15 जगहों पर रेड की। NIA की रेड को सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किए गए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है।

पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के साथी के घर रेड हुई। वहीं हरियाणा के कुरूक्षेत्र में स्वीट शॉप मालिक के यहां जांच की गई। फिलहाल NIA की तरफ से रेड को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

पंजाब में जांच करने पहुंची NIA की टीम। इस दौरान लोकल पुलिस भी उनके साथ मौजूद रही।

पंजाब में जांच करने पहुंची NIA की टीम। इस दौरान लोकल पुलिस भी उनके साथ मौजूद रही।

कुरूक्षेत्र में खालिस्तानी फंडिंग के शक में सलारपुर रोड पर रेड हुई। यहां एक स्वीट हाउस पर NIA की टीम ने सुबह 6 बजे आकर 5 घंटे तक मालिक से पूछताछ की। जिसके बाद टीम दिल्ली लौट गई।

पंजाब के गुरदासपुर के गांव बुल्लेवाल में रेड हुई। यहां NIA की टीम ने कृपाल सिंह के घर की जांच की। सूत्रों के मुताबिक कृपाल सिंह असम की डिब्रुगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह का साथी बताया जा रहा है।

मोगा के चाड़िक के गांव झंडेवाला में बुधवार सुबह जांच एजेंसी ने गुरलाभ सिंह के घर में रेड की। NIA के साथ लोकल पुलिस भी मौजूद रही। टीम ने गुरलाभ सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर से करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की। जांच एजेंसी ने उन्हें 24 नवंबर को चंडीगढ़ बुलाया है।

गुरदासपुर में कृपाल सिंह के घर में NIA की रेड हुई। जिस दौरान लोकल पुलिस भी सुरक्षा के लिए मौजूद रही।

गुरदासपुर में कृपाल सिंह के घर में NIA की रेड हुई। जिस दौरान लोकल पुलिस भी सुरक्षा के लिए मौजूद रही।

लुधियाना के खन्ना में में पूर्व MLA सिमरजीत सिंह बैंस के करीबी रहे लोक इंसाफ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सरबजीत सिंह सीआर कंग के घर और नशा मुक्ति केंद्र पर दबिश दी गई। एनआईए की टीम सुबह करीब 6 बजे बाहोमाजरा गांव स्थित सीआर कंग के घर पहुंची।

वहां करीब 3 घंटे तक लंबी जांच चली। कंग के विदेशी लिंक खंगाले गए। वहां पूछताछ के बाद सीआर को साथ लेकर एनआईए की टीम जीटी रोड भट्टियां स्थित उनके नशा मुक्ति केंद्र पर पहुंची। यहां भी करीब आधा घंटा जांच चली। इसके बाद एनआईए की टीम रवाना हो गई।

दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले खालिस्तानी नारे लिखने वाले को पकड़ा
बता दें कि एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से मलक सिंह को गिरफ्तार किया था। मलक सिंह ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर 27 सितंबर को दिल्ली ISBT पर खालिस्तान के समर्थन में दीवारों पर नारे लिखे थे। इसके अलावा उसे पन्नू ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से पहले भी दिल्ली एयरपोर्ट सहित कई दूसरी जगहों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने का टास्क दिया था।

पन्नू प्रतिबंधित ‘सिख फॉर जस्टिस’ का प्रमुख है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में पंजाब में छापेमारी जारी है। कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर खालिस्तान के समर्थन में और भारत विरोधी नारे लिखे पाए जाने के बाद पुलिस ने 27 सितंबर को एक FIR दर्ज की थी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |