Download App Now Register Now

हरियाणा में किसानों ने निकाली बीजेपी उम्मीदवार के पुतले की शवयात्रा, पंजाब के पूर्व CM को चुनाव आयोग ने दी चेतावनी

हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। हरियाणा में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और PM नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में रैली निकाली है। पीएम मोदी की पटियाला में भी रैली है। मोदी के साथ पंजाब के इतिहास को देखते हुए सुरक्षा चौकस की गई है। मोहाली एअरपोर्ट के 5 किमी के दायरे को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

हरियाणा के पलवल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को जिले के सोलड़ा गांव में आयोजित जनसभा में लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर के लिए वोट मांगे। इस मौके पर राजनाथ ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। अब तो उनके मंसूबे और खतरनाक हो गए हैं। कांग्रेस के राजकुमार कहते हैं अगर किसी के घर के मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो उसकी आधी संपत्ति ले ली जाएगी, क्या देश का कोई नागरिक ऐसे कानून को स्वीकार करेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या उनके शासनकाल में हर रोज घोटाले नहीं हो रहे थे। भ्रष्टाचार के मामले में अदालत के आदेश पर उनके मंत्री को जेल की हवा खानी पड़ी थी। सैम पित्रोदा अनाप शनाप बयान देते थे, इसी कारण कांग्रेस ने उन्हें हटाया।

उन्होंने कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस की सरकार थी, तब देश अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान पर था, जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं, हम 11वें नंबर से छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आज हमारा दुनिया में डंका बजता है। वर्ष 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सांसद ने भी कहा है कि भारत विश्व की महाशक्ति बनने जा रहा है। हरियाणा के लोग स्वाभिमानी होते हैं, वे भूखे रह लेंगे, लेकिन अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे।

इससे पहले जनसभा में पहुंचने पर फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर व अन्य नेताओं ने पगड़ी पहनाकर रक्षामंत्री राजनाथ का स्वागत किया। राजनाथ ने कहा कि आज नए भारत का निर्माण हो रहा है। देश का मस्तक ऊंचा होना चाहिए। लक्ष्मी जी कमल के फूल पर घर आती हैं,फरीदाबाद जिले के निर्वाचन अधिकारी और जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि फरीदाबाद जिले में 1572 पोलिंग बूथ बनाए गए है, वहीं पलवल में 702 पोलिंग बूथ बनाए गए है। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 140 बूथ संवेदनशील है

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |