Download App Now Register Now

छठे फेज की 14 सीटों में 6 पर कड़ी फाइट: जौनपुर में धनंजय फैक्टर के बावजूद भाजपा की राह आसान नहीं, मेनका का गढ़ बचाने पहुंचे वरुण

पूर्वांचल में छठे फेज के चुनाव की 14 सीटें हैं। इन पर हवा का रुख देखें, तो 6 सीटों पर भाजपा को इंडी गठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही। 5 सीटों पर भाजपा बढ़त में है। 3 सीटों पर सपा सेफ दिख रही है। ये सीटें हैं, आजमगढ़, मछलीशहर और डुमरियागंज। 2019 में 14 सीटों में 9 पर भाजपा का कब्जा था, सिर्फ 1 सीट आजमगढ़ सपा जीत सकी थी। जबकि बसपा ने 4 सीटें जीती थीं। संतकबीरनगर, बस्ती, सुल्तानपुर और भदोही पर भाजपा का कब्जा था। मगर 2024 के चुनाव में यहां भाजपा को सपा से कड़ी टक्कर मिल रही है।

सबसे टफ फाइट आजमगढ़ और जौनपुर सीटों पर दिख रही है। यादव परिवार की परंपरागत सीट आजमगढ़ बचाने का चैलेंज अखिलेश के सामने है। गुड्‌डू जमाली को MLC बनाकर उन्होंने मुस्लिम वोटर्स को एकजुट कर लिया है। बसपा के कमजोर चुनाव लड़ने की वजह से दलित वोटर्स का बिखराव हो सकता है। 2022 उपचुनाव में भले ही भाजपा ने आजमगढ़ सीट जीत ली थी, मगर मार्जिन सिर्फ 8 हजार का था। गुड्‌डू जमाली 2.66 लाख वोट पाकर गेमचेंजर साबित हुए थे। अब बदले हुए समीकरण में भाजपा के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के लिए चुनाव टफ होता दिख रहा है।

वहीं जौनपुर सीट पर धनंजय का भाजपा के साथ होने के बावजूद फाइट बनी हुई है। सपा के बाबू सिंह कुशवाहा मुस्लिम-यादव और OBC वोटर्स के बीच मजबूत दिख रहे हैं। भाजपा के कृपाशंकर का चुनाव दरअसल धनंजय सिंह लड़वा रहे हैं। यहां श्रीकला रेड्‌डी के चुनाव से बाहर होने का सबसे ज्यादा नुकसान बसपा को उठाना पड़ रहा है। जौनपुर में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर है।

मेनका गांधी का चुनाव भी आसान नहीं

मछलीशहर में भाजपा ने सीटिंग सांसद को रिपीट किया है। 2019 के चुनाव में भाजपा के बीपी सरोज सिर्फ 181 वोट से चुनाव जीते थे। सपा ने 3 बार के सांसद तूफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज पर भरोसा जताया। यहां भाजपा के लिए चुनाव आसान नहीं है। मेनका गांधी के लिए आशीष पटेल और संजय निषाद दोनों ही एक्टिव हैं, क्योंकि सुल्तानपुर में निषाद और पटेल वोटर्स निर्णायक हैं। मेनका के लिए भी यह चुनाव आसान नहीं है, इसलिए चुनाव कैंपेन संभालने उनके बेटे वरुण गांधी भी पहुंचे।

भदोही में पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी के बेटे ललितेश पति त्रिपाठी I.N.D.I गठबंधन से अच्छा चुनाव लड़ रहे हैं। डुमरियागंज सीट से भाजपा के सीटिंग सांसद जगदंबिका पाल को हरिशंकर तिवारी के बेटे भीष्म शंकर तिवारी से कड़ी टक्कर मिल रही है। भीष्म डुमरियागंज से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रतापगढ़, इलाहाबाद, फूलपुर, श्रावस्ती, लालगंज सीटों पर भाजपा बढ़त में दिख रही है। संतकबीरनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर में भाजपा और सपा के बीच तगड़ी फाइट है। छठवें चरण में सबसे ज्यादा नुकसान में बसपा दिख रही है। 2019 में बसपा को जौनपुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर और लालगंज में जीत मिली थी, मगर 2024 में किसी भी सीट पर बसपा के प्रत्याशी चर्चा में नहीं हैं, वो सिर्फ कोर वोटर्स के भरोसे चुनाव लड़ रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |