Download App Now Register Now

बठिंडा में 48.4º पहुंचा तापमान, 46 साल में सबसे ज्यादा: IMD बोला- अगले 2 दिन देशभर में हीटवेव चलेगी, 30 मई से गर्मी से राहत मिलेगी

देश में बढ़ते तापमान के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को पंजाब में 46 साल का रिकॉर्ड टूटा। पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। 21 मई 1978 को अमृतसर का तापमान 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था। राजस्थान का फलोदी 49.4 डिग्री के साथ लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत 10 राज्यों की 75 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। रविवार को देश में सिर्फ 37 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा था।

 

30 मई के बाद मिल सकती है हीटवेव से राहत, जून में लू वाले दिनों की संख्या ज्यादा रहेगी
IMD के डायरेक्टर मृत्युंजय मोहपात्रा ने सोमवार को बताया कि 30 मई तक देशभर में ऐसे ही हीटवेव चलेगी। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी रहेगी। हालांकि, उसके बाद राहत मिलने की संभावना है।

30 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। जिसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश होगी और मैदानों में तापमान तीन-चार दिन कुछ गिरेगा। केरल में अगले पांच दिन में मानसून के पहुंचने की स्थिति बनती नजर आ रही है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ में सामान्य बारिश; मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पूरे दक्षिण भारत में सामान्य से ज्यादा और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जून में तापमान फिर से बढ़ेगा। अगले महीने मई से ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हीटवेव वाले दिनों की संख्या ज्यादा रहने का भी अनुमान है। मई में राजस्थान और गुजरात में नौ से 12 दिन हीटवेव चली है, जिसमें तापमान 45 से 50 के बीच रहा है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब में पांच से सात दिन हीटवेव चली है, जिसमें तापमान 44 डिग्री से 48 डिग्री तक रहा है।

गर्मी का असर

एडवाइजरी जारी: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऐलान किया कि सभी सरकारी अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए दो बेड रिजर्व किए जाएंगे।

स्कूलों में छुट्‌टी: हरियाणा के सभी स्कूलों में मंगलवार से गर्मी की छुटि्टयां लागू कर दी गई हैं।

पानी की किल्लत: सेंट्रल वॉटर कमीशन के मुताबिक, देश के 150 मुख्य जल स्रोतों में पिछले हफ्ते पानी का स्टॉक कम होकर सिर्फ 24 फीसदी रह गया, जिसके चलते कई राज्यों में पानी की किल्लत हुई और बिजली की पैदावार प्रभावित हुई।

बिजली की खपत बढ़ी: देश की बिजली की डिमांड बढ़कर 239.96 गीगावॉट हो गई है, जो इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में पावर डिमांड बढ़कर पिछले साल के ऑल टाइम हाई 243.27 GW को पार कर जाएगी।

हरियाणा-पंजाब में नौतपा के बीच भीषण गर्मी जारी है। पंजाब के बठिंडा में सोमवार को तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। ये पंजाब में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। हरियाणा के सिरसा का तापमान 49 डिग्री पहुंच गया है। यह अब तक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |