Download App Now Register Now

दिल्ली-राजस्थान सहित 27 राज्यों में आज बारिश की संभावना: 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, यूपी-छत्तीसगढ़ में तापमान 3 से 4 डिग्री गिरा

देश के कई राज्यों में हीटवेव का असर कम होने लगा है। प्री मानसून बारिश से तापमान में कमी आने लगी है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि शनिवार (1 जून) को सिर्फ 8 शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर रहा। राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है। दिल्ली में कल दोपहर को मौसम अचानक बदल गया। सुबह से तेज धूप के बाद बादल छा गए और धूल भरी आंधी चली।

दिल्ली समेत देश के 27 राज्यों में आज यानी रविवार (2 जून) को गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं या धूल भरी आंधी भी चलेगी। दक्षिण राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट हैं। केरल में 30 मई से मानसून शुरू हो चुका है। 

इन राज्यों में अलर्ट- उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।

IMD के मुताबिक, शनिवार (1 जून) को सिर्फ तीन शहरों में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो बाकी शहरों की तुलना में सबसे ज्यादा रहा। इनमें यूपी के झांसी में सबसे ज्यादा 46.9 डिग्री, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 46.2 डिग्री और एमपी के सतना में 46.1 डिग्री तापमान रहा। रायपुर, अमृतसर, डालटनगंज, नागपुर, रोहतक और ऊना में 44 से 45 डिग्री के बीच तापमान रहा।

आज के अनुमान के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हीटवेव की संभावना है। गोवा में गर्मी के साथ उमस रहने की संभावना है।

हीटवेव का असर...

  • ओडिशा सरकार ने लोगों से कहा है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर में ही रहें। यहां 13 जगहों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। अगले तीन दिन तक ऐसे ही हालत रहने का अनुमान है। सरकार ने ठेकेदारों को मजदूरों से ज्यादा काम कराने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
  • महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम ने वाटर सप्लाई में 5 फीसदी कटौती की घोषणा की है। 5 जून नए आदेश को लागू किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि BMC से पानी की सप्लाई कम हो रही है। पानी की कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है। BMC से ठाणे नगर निगम को 85 MLD पानी सप्लाई किया जाता है।
  • CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में पक्षी-पक्षियों के लिए पानी और भोजन के सकोरे रखे। CJI ने खुद उन स्थानों को तय किया था जहां इन्हें रखा गया है। उन्होंने पक्षी-पक्षियों के लिए पानी और भोजन की कमी होने के निर्देश दिए हैं।
  • UP के अयोध्या में मौजूद राम मंदिर के मैनेजमेंट ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गर्मी से राहत देने के लिए कई इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के लिए के हेल्प सेंटर खोले गए हैं। वहीं पानी की कमी दूर करने के लिए जगह-जगह वाटर कूलर लगाए हैं साथ ही ORS की व्यवस्था भी की है। मैनेजमेंट का कहना है कि ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि श्रद्धालुओं को लाइन में ज्यादा देर नहीं खड़ा रहना पड़े।

पश्चिम बंगाल में 6 दिन पहले पहुंचा मानसून
मानसून तय समय से छह दिन पहले उत्तरी पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। IMD ने इसके 6 जून तक राज्य में प्रवेश करने की संभावना जताई थी। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था।

IMD ने अगले पांच दिनों में कूच बिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग और दार्जिलिंग के सब-हिमालयी जिलों में बारिश का अनुमान और एक- दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी बंगाल में शुक्रवार सुबह राज्य के जिन स्थानों पर बारिश हुई उसमें अलीपुरद्वार (45 मिमी), जलपाईगुड़ी (43 मिमी) और कूचबिहार (28 मिमी) शामिल हैं।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में कोलकाता सहित दक्षिणी बंगाल के जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल से पहले मॉनसून 30 मई केरल पहुंचा था। IMD ने 31 मई तक इसके केरल में पहुंचने की संभावना जताई थी। इसके दिल्ली में 27 जून तक आने का अनुमान है।

इससे पहले 30 मई, 2017 को साइक्लोन मोरा के कारण मानसून समय से पहले आया था। 2023 में केरल में मानसून की एंट्री सात दिन की देरी के बाद 8 जून को हुई थी। ​आमतौर पर केरल में 1 जून को मानसून प्रवेश करता है और 5 जून तक देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |