Download App Now Register Now

मोहन चरण माझी आज ओडिशा CM पद की शपथ लेंगे कैबिनेट में 2 डिप्टी CM के अलावा 13 मंत्री शामिल होंगे; प्रधानमंत्री मोदी भुवनेश्वर पहुंचे

ओडिशा में आज पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। शाम 5 बजे राजधानी भुवनेश्वर में मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इनके अलावा मंत्रिमंडल में दो डिप्टी CM कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा के अलावा 13 मंत्री भी शपथ लेंगे।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, माझी मंत्रिमंडल में 13 विधायक- सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र महापात्रा, गणेश राम सिंह खुंटिया, सूर्यवंशी सूरज, प्रदीप बालसामंता, गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार स्वैन के भी शपथ लेने की संभावना है।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश से ओडिशा पहुंच चुके हैं। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रघुवर दास और डेजिगनेटेड मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनका स्वागत किया। PM के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, हरियाणा और उत्तराखंड के CM भी भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं।

ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की है। राज्य की 147 सीटों में से भाजपा को 78 सीटें मिली हैं। वहीं, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) को 51, कांग्रेस को 14, CPI(M) को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।

लोकसभा चुनाव में भी पहली बार भाजपा ने यहां बड़ी जीत दर्ज की है। राज्य की 21 सीटों में से भाजपा को 20 और कांग्रेस को एक सीट मिली है। BJD और अन्य दलों को एक भी सीट नहीं मिली। 2019 में भाजपा को 8, BJD को 12 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी। यानी भाजपा को इस बार 12 सीटों का फायदा है।

ओडिशा को 24 साल बाद आदिवासी CM मिलेगा
ओडिशा को 24 साल बाद आदिवासी CM मिलने वाला है। इससे पहले कांग्रेस के हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी CM थे। उसके बाद गिरिधर गमांग दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बने। बिस्वाल 1989-1990 और 1999-2000 तक दो बार CM रहे। अगस्त 2022 में उनका निधन हो गया था। बिस्वाल के बाद कांग्रेस यहां कभी सत्ता में नहीं रही।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |