Download App Now Register Now

पुतिन ने किम-जोंग-उन के लिए कार चलाई: फिर गिफ्ट कर दी अपनी लग्जरी कार, 24 साल बाद नॉर्थ कोरिया गए थे

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम-जोंग-उन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुतिन कार चला रहे हैं और किम पास की फ्रंट सीट पर बैठे हैं। इस दौरान दोनों हंस-हंस कर बात कर रहे हैं।

बाद में पुतिन ने किम को ऑरस (Aurus) लिमोजिन लग्जरी कार तोहफे में दी है। अपनी यात्रा के दौरान पुतिन ने किम को एक कटार और टी सेट भी गिफ्ट किए।

पुतिन के सहयोगी यूरी ऊषाकोव ने बताया, 'ये तोहफे पुतिन की छवि को दर्शाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब पुतिन को लग्जरी गिफ्ट दिए। पिछले साल फरवरी में भी पुतिन ने उन्हें ऑरस लिमोजिन कार भेंट की थी।

24 साल बाद नॉर्थ कोरिया गए थे पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल बाद बुधवार सुबह नॉर्थ कोरिया के दौरे पर पहुंचे थे। किम ने खुद उन्हें रिसीव किया था। पुतिन के साथ रूस के 10 मंत्रियों और अधिकारियों का डेलिगेशन मौजूद था। इनमें विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री आंद्रे बेलोऊसोव शामिल थे।

रूसी राष्ट्रपति के स्वागत में एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। इसके बाद राजधानी प्योंगयांग के सिटी स्क्वायर पर पुतिन का आधिकारिक स्वागत हुआ। चौराहे को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। सड़कों पर पुतिन के काफिले को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। उनके हाथ में रूस और नॉर्थ कोरिया का झंडा था।

इसके अलावा कुछ इमारतों पर पुतिन और किम जोंग के बड़े-बड़े पोस्टर भी लगाए गए थे। सिटी स्क्वायर पर पुतिन के स्वागत में मिलिट्री बैंड ने दोनों देशों की राष्ट्र धुन बजाई गई। इस दौरान वहां इकट्ठा हुए बच्चों के हाथ में रंग-बिरंगे फूल भी मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान किम जोंग की बहन किम यो जोंग भी वहां मौजूद रहीं।

नॉर्थ कोरिया की 105 मंजिला इमारत रंग-बिरंगी लाइट्स से जगमगाई

ब्रिटिश मीडिया BBC के मुताबिक, पुतिन के स्वागत में ग्रैंड परेड के अलावा प्योंगयांग में मौजूद 105 मंजिला रुगयोंग होटल को LED लाइट्स से सजाया गया। इस पर 'वेलकम पुतिन' और 'दोस्ती' लिखा नजर आया। रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन जंग में रूस का साथ देने के लिए किम जोंग को धन्यवाद कहा।

पुतिन ने एक नए मौलिक दस्तावेज की भी घोषणा की, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों की बुनियाद बनेगा। पुतिन ने कहा कि पिछले साल किम जोंग की रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए थे। अब इस पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए नया फंडामेंटल डॉक्यूमेंट बनाया गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |