Download App Now Register Now

धोनी का 43वां बर्थडे आज: भारत को 3 ICC खिताब जिताए; सबसे ज्यादा स्टंपिंग, सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड

डियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 43 साल के हो गए। धोनी ने अपनी पत्नी के साथ आधी रात को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और केट काटा। इसका वीडियो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

7 जुलाई, 1983 को जन्में धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, लेकिन उनका IPL खेलना जारी है। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 3 ICC ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।29 जून को भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता। टीम इंडिया ने 17 साल पहले धोनी की ही कप्तानी में पहली बार इस फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीता था।

स्टोरी में जानेंगे तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान और खिलाड़ी धोनी का सफर, साथ ही उनके 5 अटूट रिकॉर्ड्स...

2014 में टेस्ट खेलना छोड़ा
11 अप्रैल, 2008 को धोनी ने कानपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार टेस्ट में कप्तानी की। 3 टेस्ट की यह सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। धोनी ने 26 दिसंबर, 2014 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में आखिरी टेस्ट खेला। इस मुकाबले के ड्रॉ होते ही धोनी ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। उनकी कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट जीते। वह टीम इंडिया के दूसरे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं।

2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जिताया
2007 में ICC ने टी-20 फॉर्मेट का पहला वर्ल्ड कप शुरू कर दिया। भारत ने टूर्नामेंट में अपने सीनियर प्लेयर्स को नहीं भेजा। युवा टीम इंडिया की कमान एमएस धोनी को सौंपी गई। धोनी ने टीम को बखूबी लीड किया और देश को ट्रॉफी भी दिला दी।

धोनी की कप्तानी में भारत ने 2016 में आखिरी वर्ल्ड कप खेला, लेकिन टीम वेस्टइंडीज से सेमीफाइनल हारकर बाहर हो गई। वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 2016 में अमेरिका के मैदान पर धोनी ने आखिरी बार टी-20 कप्तानी की। धोनी ने सबसे ज्यादा 72 टी-20 में भारत की कमान संभाली। यह रिकॉर्ड भी अब तक नहीं टूटा। रोहित शर्मा ने 61 टी-20 में कप्तानी करने के बाद संन्यास ले लिया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |