Download App Now Register Now

लुधियाना के एक नाइट क्लब में चली बोतलें, VIDEO 2 पक्षों में झड़प, डांस करते समय लड़की से टकराया था कंधा तो हुआ विवाद

पंजाब के लुधियाना में एक नाइट क्लब में 2 पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि सिक्योरिटी को बीच-बचाव करना पड़ा। इस विवाद का वीडियो भी सामने आया है प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्ष डांस फ्लोर पर डांस कर रहे थे।

अचानक एक लड़के का कंधा एक लड़की से टकराया। इसके बाद वे एक-दूसरे को घूरने लगे। डांस फ्लोर पर ही हाथापाई शुरू हो गई। इस विवाद में तीन लोग घायल हो गए,

जिनमें से एक को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सराभा नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के नाम नोट कर लिए हैं।

दोनों पक्ष एक साथ क्लब में घुसे

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष एक साथ क्लब में आए थे। वे एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। डांस करते समय अचानक हाथ लड़की के कंधे से टकराया जिसके बाद गाली-गलौज शुरू हो गई। स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन क्लब में बोतलें उड़ती रहीं। बोतलों के कांच तीन युवकों को भी लगे।

अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली

इस मामले को लेकर एसएचओ परमवीर सिंह ने कहा कि यह इतनी बड़ी बात नहीं है। मामूली कहासुनी हुई थी। पुलिस को अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हम अपने स्तर पर जांच जरूर कर रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |