Download App Now Register Now

छत्तीसगढ़ में गाय काटने पर बवाल, 4 लोगों पर FIR बजरंगियों ने गोमांस बेचने का लगाया आरोप, परिवार बोला- मरे हुए को काटा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार को गाय मांस काटने को लेकर जमकर बवाल हुआ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक परिवार के लोगों को मांस काटते रंगेहाथों पकड़ा। वहीं परिवार ने मरे हुए गाय को काटने का दावा किया। हंगामे के बाद पुलिस ने मांस को जब्त कर केस दर्ज किया है। पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

कोटा प्रखंड के खंड अध्यक्ष आकाश साहू को पता चला कि ग्राम टाड़ा में एक परिवार के लोग गाय को काटकर उसका मांस निकाल रहे हैं। इसकी जानकारी उसने संघ के पदाधिकारियों को दी, जिसके बाद संघ के विनय गुप्ता, राजकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांव पहुंच गए।

100 रुपए किलो बेचते हैं गाय का मांस

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब घर के बाहर हंगामा किया तो परिवार की महिलाएं भी आ गईं। वह भी लोग विरोध करने लगी। उनका कहना था कि मरे हुए गाय को काट कर मांस निकाल रहे हैं। इस दौरान यह भी बताया गया कि गाय के मांस को 100 रुपए किलो में बेचते हैं।

पुलिस को बुलाया और केस दर्ज करने की मांग

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी कोटा पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पदाधिकारियों ने गाय काट कर मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं, गाय के मांस को जब्त कर जांच कराने के लिए सैंपल भेजने का दावा किया है। इस दौरान बजरंग दल के अजय तिवारी, राजा जैसवाल, वेंकट अग्रवाल, प्रियंक अग्रहरी, दुर्गेश साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |