Download App Now Register Now

अजमेर के महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रहे।

अजमेर के महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रहे। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. प्रकृति त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का संक्षिप्त परिचय दिया गया।

 इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने व्यक्तत्व में पेड़ों के महत्व, जलवायु परिवर्तन और कई प्राकृतिक आपदाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने प्रकृति के दोहन को रोकने में वृक्षारोपण की अहम भूमिका पर जोर दिया। श्री देवनानी ने कार्यक्रम में नवाचार उद्यमिता और सकारात्मक सोच का इस्तेमाल करते हुए आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने पर जोर दिया। श्री देवनानी ने कहा कि उनका महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ निरंतर जुड़ाव रहा है। इस कॉलेज की नींव रखने से लेकर आज तक कई अहम फैसलों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 कार्यक्रम की समन्वयक डॉक्टर सीमा माहेश्वरी रही। प्राचार्या ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया। वृक्षारोपण उपरांत मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय प्रांगण के मंदिर में चल रही सहस्त्र धारा में भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |