Download App Now Register Now

अजमेर के शाला क्रिड़ा संगम में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के द्वारा भामाशाहों द्वारा प्रदत्त खेल सामग्री का शनिवार को वितरण किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि शाला क्रिड़ा संगम का अधिकतम विद्यार्थियों द्वारा उपयोग किया जाना चाहिए। इसी प्रकार सरकार द्वारा और खेल सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को निखारकर आगे बढ़ाना हैं। वर्तमान में यहां हॉकी और बास्केट बॉल की तैयारी करवाई जा रही है। इसमें अन्य खेलों को भी शामिल किया जाएगा।

सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध है। अजमेर में एथेलेटिक एकेडमी तथा स्पोट्र्स कॉलेज खोलने के लिए बजट में घोषणा की गई है। बजट घोषणओं पर क्रियान्वयन किया जाकर जल्द ही खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाएं आरम्भ होगी। एथेलेटिक एकेडमी तथा स्पोट्र्स कॉलेज के लिए आसान पहूंच वाली लगभग 100 बीघा भूमि चिन्हित करने का कार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। भामाशाहों द्वारा दी गई खेल सामग्री का उपयोग नियमित करें। खिलाडियों को अपना लक्ष्य बड़ा रखते हुए तैयारी करनी चाहिए। ऑलम्पिक में अजमेर का नाम रोशन करने से कोच, अभिभावकों के साथ-साथ भामाशाहों को भी खुशी होगी। खिलाडियों की जीवनी पढ़नी चाहिए। एक जिला-एक खेल से भी खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। शाला क्रिड़ा संगम के लिए खेल कक्ष एवं हॉकी मैदान का प्रस्ताव भी तैयार किया जाए।

 इस अवसर पर 22 विद्यार्थियों को हॉकी स्टिक, 20 को क्रिड़ावेश सहित खेल सामग्री वितरित की गई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |