Download App Now Register Now

भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का निधन, भाजपा में शोक की लहर

भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 67 साल की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के मेदांता में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाजपा के सीनियर लीडर प्रभात झा ने शुक्रवार को दिल्ली के मेंदाता अस्पताल में अंतिम सांस ली। भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने उनके निधन की पुष्टि की है। कुछ दिन पहले ही  

भोपाल  के निजी अस्पताल में उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद भर्ती कराया गया था, तब उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया था। 

एयरलिफ्ट करने से पहले उनका हालचाल जानने के लिए शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे थे। प्रभात झा के निधन से मध्यप्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। 

 

प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। वे ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। प्रभात झा का जन्म बिहार के सीतागढ़ जिले में हुआ था और उनका राजनीतिक सफर मध्यप्रदेश में ही शुरू हुआ था। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में कई अहम पदों पर रहने वाले प्रभात झा राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा में अपना योगदान दे चुके हैं।

एमपी के प्रदेश अध्यक्ष थे झा

प्रभात झा (prabhat jha) भाजपा के कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। वे मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (mp bjp president) भी रहे, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका भी उन्होंने निभाई। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ थी। उनके परिवार में दो बेटे हैं एक का नाम अयत्न और तुष्मुल झा हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |