Download App Now Register Now

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए भवन को अचानक से बंद कर दिया गया

छिंदवाड़ा.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों लोकार्पित बादलभोई राज्य आदिवासी संग्रहालय का नवीन भवन अचानक बंद कर दिया गया है। इसके लिए जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के पास ट्राई भोपाल के अधिकारियों का फोन आया था। इधर, म्यूजियम बंद होने से सैकड़ों लोग हर दिन निराश होकर वापस लौट रहे हैं। लोग लोकार्पण के बाद म्यूजियम बंद रखने के कारण को समझ नहीं पा रहे हैं
बीती 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में इसका वर्चुअल लोकार्पण किया था। तब से यह म्यूजियम एक सप्ताह बमुश्किल खुला रहा। उसके बाद जनजातीय कार्य विभाग के कर्मचारियों ने इस नए भवन के गेट पर ताला डाल दिया। म्यूजियम में लगातार दो दिन में सैकड़ों दर्शक इस भवन में लगे ताले को देख कर लौट गए। फिलहाल पर्यटन प्रेमियों में इस घटनाक्रम से सरकार और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश उमड़ रहा है। उनके मुताबिक इस भवन में आदिवासी संस्कृति को किस तरह सुरक्षित रखा गया है, ये देखने को नहीं मिल पा रहा है।
….
40 करोड़ की लागत से बना संग्रहालय
करीब 40.69 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस म्यूजियम में जनजातीय संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम की कहानियों को प्रदर्शित करने के लिए 6 गैलरियों का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त, यहां एक कार्यशाला कक्ष, एक लाइब्रेरी, कार्यालय के लिए स्थान, 800 दर्शकों की क्षमता वाला ओपन एयर थिएटर, शिल्प बाजार (शिल्पग्राम) और एक ट्राइबल कैफेटेरिया भी है। इस गैलरी में स्वतंत्रता संग्राम के आदिवासी नायकों रानी दुर्गावती, बादलभोई, भगवान बिरसा मुण्डा समेत गोंड राजाओं के शौर्य का वर्णन किया गया है।

इनका कहना है…
आदिवासी संग्रहालय पर ताला ट्राई भोपाल के आदेश पर कर्मचारियों ने लगाया है। इस बारे में ट्राई को जनजातीय कार्य विभाग की ओर से पत्र लिखा जा रहा है। उनके आदेश आते ही ताला खोला जाएगा।
-उमेश सातनकर, सहायक संचालक, जनजातीय कार्य विभाग।
…..
संग्रहालय बंद करने संबंधी कोई आदेश नहीं है। हो सकता है कुछ मेंटनेंस के चलते बंद किया हो। पता करवाता हूं किस कारण से बंद किया गया है।
-कुंवर विजय शाह, मंत्री जनजातीय कार्य।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |