Download App Now Register Now

ब्रह्मकुमारीज ने मनाया ब्रह्म बाबा का 56वां अव्यक्त दिवस, पुष्पांजलि अर्पित कर आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प, बोले-त्याग-तपस्या की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्म बाबा

बयाना(अमन झालानी): कस्बे के आर्य समाज रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपसेवा केंद्र में शनिवार को संस्थापक ब्रह्म बाबा का 56वां अव्यक्त दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा केंद्र प्रभारी ब्र.कु. कमलेश बहन ने की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय सचिव राजेश गोयल और व्यापार संघ के  उपाध्यक्ष हेमन्त गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद भावना पटेल रहीं। अतिथियों और संस्था से जुड़े साधकों ने ब्रह्मबाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी कमलेश बहन ने कहा कि ब्रह्मबाबा त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने त्याग तपस्या के बल से फरिश्ता स्वरुप सूक्ष्म रूप धारण किया और मानवता की सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पण कर दिया। मुख्य अतिथि राजेश गोयल ने कहा कि मानवता के उद्धारक और नारी शक्ति को नई पहचान देकर विश्व की सम्भवतः प्रथम नारी सत्ता द्वारा संचालित आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले ब्रह्म बाबा नवयुग के अद्भुत शिल्पी थे। विश्व शांति, सद्भावना और मानवीय मूल्यों की दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सयुक्त राष्ट्र संघ ने इस संस्था को 1987 में अंतराष्ट्रीय शांति दूत के पुरस्कार से सम्मानित किया।

हेमंत गुप्ता ने कहा कि ब्रह्मबाबा के पद‌चिन्हों पर चलकर उनके विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि भावना बहन ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था हमें आध्यात्मिकता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। अध्यात्म अपनाकर हम अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। ब्र.कु. साक्षी बहन ने ब्रह्म बाबा के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा ने अपना जीवन यज्ञ में स्वाहा कर दिया। बीके टीकम भाई ने बताया कि ब्रह्मबाबा दिव्य गुणों की खान थे। वे निस्वार्थ सेवाधारी थे। बीके संजीव भाई ने बाबा द्वारा रचा ज्ञानयज्ञ आज तक चल रहा है। इस अवसर पर ममता बहन, विजय बहन, गुड्डी, चिन्तामणि, भगवान देई, शशि, पुष्पा, बजरंग, दयाराम, मधु, अनूप, चंचल, आशा, इन्द्रा, सुमन मधु , जसोदा, संगीता आदि कई साधक मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |