Download App Now Register Now

पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक सौन्दर्य में निखार लाने में सार्थक कदम एक पेड मां के नाम अभियान - मंत्री संजय शर्मा

 वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर में सूर्य नगर स्थित सेंट्रल जीएसटी कार्यालय परिसर में एक पेड मां के नाम अभियान एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किया गया ''एक पेड मां'' के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक सौन्दर्य में निखार लाने सार्थक कदम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने  एक पेड मां के नाम अभियान में हरियालो राजस्थान अभियान को समाहित करके प्रदेश को हरा-भरा व प्राकृतिक सौन्दर्य से सरोबर करने का बीडा उठाया है जिसके तहत जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित कर पांच वर्षों में 50 करोड पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह अभियान जन-जन का अभियान है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर  पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाए।  

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |