Download App Now Register Now

राजस्थान के इस जिले में पिछले 3 साल से रोजाना एक शख्स कर रहा आत्महत्या, अबतक 1750 लोगों ने किया सुसाइड

बीकानेर, राजस्थान : बीकानेर जिले में आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों ने प्रशासन और समाज को झकझोर कर रख दिया है। पिछले तीन वर्षों में 1750 से ज्यादा लोग आत्महत्या कर चुके हैं, जिससे हर दिन औसतन एक व्यक्ति अपनी जान दे रहा है। खासतौर पर पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और प्रेम प्रसंग आत्महत्याओं के मुख्य कारण बनकर सामने आए हैं।

सामूहिक आत्महत्याओं के मामले बढ़े

19 मार्च को वल्लभ गार्डन इलाके में नितिन खत्री, उनकी पत्नी रजनी और बेटी जेसिका के शव मिलने के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया। पिछले दो वर्षों में कई सामूहिक आत्महत्या के मामले सामने आए, जिससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई।

पुलिस के आंकड़े क्या कहते हैं?

बीकानेर पुलिस के अनुसार,
 2022 में: 417 आत्महत्याएं
 2023 में: 459 आत्महत्याएं
 2024 में अब तक: 449 आत्महत्याएं
 इस साल (2024) जनवरी से मार्च तक: 101 आत्महत्याएं

अकेले व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में पिछले एक साल में 100 से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या कर ली।

समाधान केंद्र केवल कागजों तक सीमित

14 दिसंबर 2023 को हनुमान सोनी के परिवार के पांच सदस्यों की सामूहिक आत्महत्या के बाद, बीकानेर पुलिस रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने आत्महत्या रोकथाम संसाधन केंद्र बनाया था। इसका हेल्पलाइन नंबर 9530414841 भी जारी किया गया, लेकिन कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आए।

आत्महत्या के प्रमुख कारण:

 पारिवारिक समस्याएं – 21.7%
 बीमारी – 18%
 विवाह संबंधी समस्याएं – 5.1%
 प्रेम प्रसंग – 3.2%
 नशाखोरी – 2.8%
 परीक्षा में असफलता – 1.8%
 आर्थिक तंगी – 1.8%
 अन्य कारण – 33.2%

भारत में आत्महत्या के आंकड़े चिंताजनक

भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा आत्महत्याएं होती हैं।
 2022 में: 1.71 लाख लोगों ने आत्महत्या की, जो 2021 से 4.2% ज्यादा है।
 हर 1 लाख लोगों में 12.4 लोग आत्महत्या कर रहे हैं।
 दुनिया भर में हर साल 8 लाख लोग आत्महत्या करते हैं, जिनमें से अकेले भारत में 1,64,033 मामले हैं।

कैसे रोका जाए आत्महत्याओं को?

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. हरफूल बिश्नोई का कहना है कि मित्र, परिवार और सहकर्मी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
 सकारात्मक बातचीत करें और हौसला बढ़ाएं।
 काउंसलिंग कराएं और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
 आत्महत्या से जुड़ी सोच आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

अगर एक भी व्यक्ति को बचाया जा सका, तो यह बड़ी उपलब्धि होगी।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |