Download App Now Register Now

Chaitra Navami 2025: नवमी पर करें कन्या पूजन और इस मंत्र का जाप, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

चैत्र नवरात्र : की नवमी तिथि इस बार 6 अप्रैल 2025, रविवार को मनाई जाएगी। यह दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष पर्व है, जिसमें कन्या पूजन का अत्यधिक महत्व होता है। इस दिन देवी दुर्गा की कृपा पाने के लिए एक विशेष मंत्र का जाप करना अचूक माना गया है।

कन्या पूजन का महत्व

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, छोटी कन्याओं में मां दुर्गा का वास होता है। नवमी पर कन्या पूजन से मां भगवती अति प्रसन्न होती हैं और सुख, समृद्धि, शांति एवं सिद्धि प्रदान करती हैं। यह नवरात्रि व्रत का अंतिम और अत्यंत पावन दिन होता है।

कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

तारीख: 6 अप्रैल 2025
मुहूर्त: सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक

कन्या पूजन विधि:

  • पूजन स्थल को स्वच्छ और सुगंधित करें।

  • कन्याओं को सम्मानपूर्वक घर बुलाएं।

  • उनके पैर धोकर उन्हें तिलक लगाएं।

  • भोजन में हलवा-पूड़ी, चने आदि परोसें।

  • अंत में उन्हें उपहार और दक्षिणा दें।

सुख-समृद्धि दिलाने वाला मां दुर्गा का मंत्र:

"या देवी सर्वभूतेषु मातृरुपेण संस्थिता।
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थिता।।
या देवी सर्वभूतेषु शान्तिरुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः"

इस मंत्र का अर्थ है — जो देवी समस्त जीवों में माता, शक्ति और शांति के रूप में स्थित हैं, उन देवी को बार-बार नमन।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |