जयपुर: देशभर में 77वें गणतंत्र दिवस 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली भव्य परेड में इस बार राजस्थान की झांकी खास आकर्षण का केंद्र होगी। बीकानेर की विश्वविख्यात उस्ता कला पर आधारित राजस्थान की झांकी ने फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अपनी शिल्पकला, सांस्कृतिक वैभव और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
झांकी के डिजाइनर एवं पर्यवेक्षक हर शिव कुमार शर्मा ने बताया कि “राजस्थान मरुस्थल का स्वर्ण स्पर्श” थीम पर तैयार झांकी के अग्रभाग में प्रसिद्ध लोक वाद्य रावणहट्टा वादन करते कलाकार की 180 डिग्री घूमती प्रतिमा प्रदर्शित की गई है। इसके दोनों ओर उस्ता कला से सजी सुराही, कुप्पी और दीपक आकर्षक फ्रेमों में लगाए गए हैं। झांकी का यह हिस्सा करीब 13 फीट ऊंचा है, जो राजस्थान की पारंपरिक कला को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान के सभी जिलों में भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने अलग-अलग जिलों में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें किरोड़ी लाल मीणा, दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंजू बाघमार समेत कई मंत्री शामिल हैं।
दिया कुमारी – कोटपूतली-बहरोड़
प्रेमचंद बैरवा – भीलवाड़ा
किरोड़ी लाल मीणा – सवाई माधोपुर
गजेंद्र सिंह – फलौदी
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ – दौसा
मदन दिलावर – कोटा
कन्हैया लाल – टोंक
जोगाराम पटेल – जोधपुर
सुरेश सिंह रावत – अजमेर
अविनाश गहलोत – ब्यावर
सुमित गोदारा – बीकानेर
जोराराम कुमावत – पाली
बाबूलाल खराड़ी – उदयपुर
हेमंत मीणा – प्रतापगढ़
संजय शर्मा – अलवर
गौतम कुमार – चित्तौड़गढ़
झाबर सिंह खर्रा – सीकर
हीरालाल नागर – भरतपुर
ओटाराम देवासी – सिरोही
डॉ. मंजू बाघमार – नागौर
विजय सिंह – डीडवाना-कुचामन
कृष्ण कुमार विश्नोई – बाड़मेर
जवाहर सिंह बेढ़म – डीग
जोगेश्वर गर्ग – जालौर
राज्य सरकार के अनुसार, सभी जिलों में समारोह को भव्य और अनुशासित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
गणतंत्र दिवस 2026 राजस्थान के लिए सांस्कृतिक गौरव और प्रशासनिक सक्रियता का प्रतीक बनने जा रहा है। एक ओर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बीकानेर की उस्ता कला राजस्थान की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगी, वहीं दूसरी ओर प्रदेशभर में मंत्री और जनप्रतिनिधि ध्वजारोहण कर लोकतंत्र और संविधान के प्रति आस्था प्रकट करेंगे। यह आयोजन राजस्थान की परंपरा, कला और प्रशासनिक व्यवस्था की सशक्त झलक पेश करेगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.