बुधवार सुबह से ही संगम की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने एंट्री पॉइंट पर ही चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोक दिया।
केवल पासधारी दोपहिया वाहनों को सीमित प्रवेश दिया गया, जबकि अधिकांश श्रद्धालु पैदल ही मेला क्षेत्र में प्रवेश करते नजर आए।
मेले के बाहर बनाए गए पार्किंग स्थलों में वाहनों को खड़ा कराया जा रहा है।
बुधवार को एकादशी और सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के शुभ संयोग के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ। दोपहर बाद भी स्नान का विशेष योग होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई।
चंदौली से आए श्रद्धालु राम किशोर तिवारी ने बताया,
“हम परिवार के साथ आए हैं। आज भी स्नान किया है और कल मकर संक्रांति पर फिर संगम स्नान करेंगे।”
मेला प्रशासन के अनुसार,
सुबह 4:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही 50 लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके थे
दोपहर बाद भी स्नान का क्रम लगातार जारी रहा
प्रशासन का कहना है कि यह संख्या दिन खत्म होने तक और बढ़ सकती है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया—
पूरे मेला क्षेत्र को सेक्टरों में बांटा गया है
करीब 12,000 फीट लंबे स्नान घाट तैयार किए गए हैं
हर घाट पर जल पुलिस, NDRF, SDRF और RAF की टीमें तैनात हैं
गहराई वाले स्थानों को चिन्हित कर संकेतक लगाए गए हैं
घाटों पर चेंजिंग रूम, सफाई कर्मी और मेडिकल टीमें मौजूद हैं
एटीएस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ-साथ संगम वॉच टावर से पूरे मेला क्षेत्र और स्नान घाटों की निगरानी की जा रही है।
हर गतिविधि पर CCTV और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है।
भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र को पूरी तरह पैदल जोन घोषित कर दिया गया है।
पुलिस और प्रशासन की सक्रियता लगातार बढ़ाई जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
माघ मेले में मकर संक्रांति और एकादशी के अवसर पर प्रयागराज में आस्था का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के संगम स्नान के दावे के साथ यह दिन माघ मेले के सबसे भीड़भाड़ वाले दिनों में शामिल हो गया। प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से अब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और श्रद्धालु सुरक्षित रूप से पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.