Download App Now Register Now

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मानंद दाढीवाला की पत्नी का निधन, कस्बे में शोक की लहर

नगर कस्बे के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी ब्रह्मानंद दाढीवाला की धर्मपत्नी शकुंतला देवी का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। समाजसेवा और जनसेवा से जुड़े दाढीवाला परिवार के प्रति लोगों की गहरी संवेदनाएं देखने को मिलीं।

नदबई रोड स्थित भूमिया श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां नगर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। लोगों ने शकुंतला देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढांढस बंधाया।

अंतिम संस्कार में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, राजनीतिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लोगों ने उनके निवास स्थान और श्मशान घाट पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट | लाल किले से 'नए भारत' का आगाज: पीएम मोदी देंगे 12वां ऐतिहासिक भाषण, 5000 खास मेहमान बनेंगे गवाह | PM मोदी बोले: पुणे जैसा पटना और मुंबई जैसा मोतिहारी बनेगा, पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार | प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, एनटीपीसी निवेश से ऊर्जा क्षेत्र को भी मिलेगी रफ्तार: अमित शाह | राजस्थान में सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका: 50 हजार कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, नई भर्तियों में 100% पद बढ़े |