राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट ने सरकार की आर्थिक नीतियों की पोल खोल दी है। जूली के अनुसार भाजपा सरकार विकास बजट का केवल 51.82% ही खर्च कर पाई, जबकि प्रदेश पर 71,261 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज चढ़ गया है। उन्होंने सरकार से वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की और कहा कि राजस्थान विकास में नहीं बल्कि कर्ज लेने में आगे निकल गया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.