राजस्थान में गर्मी और लू का असर लगातार तेज होता जा रहा है। सिरोही को छोड़कर सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिमी जिलों में हीटवेव का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो बाड़मेर और जैसलमेर से भी अधिक रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। 20 मई के लिए दो जिलों में ऑरेंज और 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.