दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और अगले दो दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत आसपास के इलाकों में भी गर्म हवाओं और तेज तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.