राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी क्षेत्र में एक आठ महीने की बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि उसकी मां ने उसे तेजाब पिला दिया। बच्ची को अस्पताल लाए जाने पर उसके मुंह और नाक से खून बह रहा था। फिलहाल बच्ची को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। घटना के समय बच्ची के पिता काम पर गए हुए थे और बच्ची घर पर मां के साथ अकेली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.