राजस्थान में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। नागौर जिले के मेड़ता में राजस्थान रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की जान चली गई और चार लोग घायल हुए। वहीं बालोतरा जिले में भारत माला एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.