राजस्थान एटीएस ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े कथित जासूसी नेटवर्क का खुलासा करते हुए राज्य के 20 जिलों से करीब 60 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि युवाओं को इंटरनेट मीडिया के जरिए ‘पे-पर-टास्क’ मॉडल से जोड़ा गया था, जिसके तहत संवेदनशील और सैन्य क्षेत्रों की जानकारी के बदले पैसे दिए जाते थे। कई संदिग्धों के पास से सैन्य इलाकों की तस्वीरें और अन्य संवेदनशील जानकारी भी बरामद हुई है। मामले में जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.