राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव लगातार बढ़ रही है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक राहत की संभावना कम जताते हुए आधे से ज्यादा हिस्सों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.