जयपुर. राजस्थान रोडवेज से बरसों बाद एक अच्छी खबर सामने आई है। रोडवेज की माली हालत में अब सुधार आ गया है। बीते कई वर्षों से रोडवेज का आर्थिक ढांचा गड़बड़ाया हुआ था। इसके कारण कर्मचारियों की सैलरी के भी टोटे हो गए थे। इसको लेकर आए दिन कर्मचारियों के धरने-प्रदर्शन होते रहते थे। लेकिन इस साल रोडवेज ने करिश्मा करते हुए अपनी आय में एकदम से इजाफा किया है। नतीजा यह हुआ कि ना केवल आय बढ़ी बल्कि सभी कर्मचारियों को सैलरी भी समय पर मिलने लगी है। बीते एक साल में रोडवेज की आय 240 करोड़ रुपये बढ़ी है।
राजस्थान रोडवेज को लेकर मशहूर था कि यह संस्था हमेशा घाटे में ही चलती है। सैलरी को लेकर जयपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में आए दिन कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन आम था। लेकिन इस साल राजस्थान रोडवेज ने आय के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में रोडवेज की आय बढ़कर 2135.99 करोड़ पहुंच गई है, जो इससे पहले वाले साल में 1896.82 करोड़ थी। अब रोडवेज से जुड़े सभी कर्मचारियों की तनख्वाह समय पर आने लगी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.