Download App Now Register Now

राजस्थान कॉल्विन शील्ड शुरू, सिलेक्शन कमेटी पर बना सस्पेंस State:

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की ओर से 25 मई से राज्य की प्रतिष्ठित सीनियर कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सिलेक्शन कमेटी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, जिससे खिलाड़ियों और क्रिकेट जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खिलाड़ियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि आखिर उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन कौन करेगा और भविष्य में राजस्थान टीम या कैंप के लिए चयन किस आधार पर किया जाएगा।

कॉल्विन शील्ड को राजस्थान क्रिकेट का सबसे महत्वपूर्ण घरेलू टूर्नामेंट माना जाता है। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य टीम में जगह बनाने और बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट्स में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। ऐसे में इस प्रतियोगिता का महत्व खिलाड़ियों के लिए काफी अधिक होता है।

लेकिन इस बार टूर्नामेंट शुरू होने तक भी चयन समिति के सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं होने से खिलाड़ियों और कोचिंग सर्कल में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। खिलाड़ियों का मानना है कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है, ताकि खिलाड़ियों को यह स्पष्ट हो सके कि उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किस प्रकार किया जाएगा।

इस पूरे मामले पर RCA एडहॉक कमेटी के कन्वीनर मोहित यादव ने कहा कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एडहॉक कमेटी की ओर से सिलेक्शन कमेटी का गठन किया जा चुका है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है। हालांकि प्रतियोगिता शुरू होने से पहले चयनकर्ताओं के नाम सार्वजनिक नहीं होने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों की नजर RCA की अगली घोषणा पर टिकी हुई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |