डीग जिले की कैथवाड़ा थाना पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाकर भोले-भाले लोगों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हमीद पुत्र जुहरू, उम्र 55 वर्ष, निवासी नीमला थाना कैथवाड़ा, को उसके पैतृक गांव नीमला से धर दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि फर्जी मैरिज ब्यूरो के जरिए आरोपी लोगों से शादी के नाम पर ठगी करता था और बड़ी रकम हड़पता था। इस मामले में थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 38/2025, धारा 420, 406, 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पहले ही गिरोह के अन्य सक्रिय आरोपी सैकुल, असरू, जैकम और यहाया को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि इससे जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है और इस तरह के फर्जी मैरिज ब्यूरो से आम लोगों को बचाने के लिए सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.