Download App Now Register Now

गुलाबी नगरी जयपुर में भीषण गर्मी, पर्यटन स्थल खाली और कारोबार प्रभावित

जयपुर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। शहर का तापमान लगातार 43-44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घर से बाहर निकलने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। इसका असर जयपुर के पर्यटन कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है। पहले पर्यटकों से भरे पर्यटन स्थल, अब दिन के समय सुनसान नजर आ रहे हैं।

अल्बर्ट हॉल, हवा महल, जंतर मंतर, आमेर महल, सिटी पैलेस, स्टेच्यू सर्किल और जलमहल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिन के समय काफी कम भीड़ दिखाई दे रही है। पर्यटक तेज धूप और लू से बचने के लिए चेहरे को कपड़े और स्कार्फ से ढककर घूम रहे हैं और जल्दी-जल्दी फोटो खिंचवाकर वापस लौट रहे हैं।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज गर्म हवाओं और धूप के कारण दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और कई लोग जरूरी कामों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। होटल, टैक्सी, गाइड और स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पर्यटकों की संख्या कम होने से पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है और अगर तापमान इसी तरह बना रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |