पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 28 मई को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ भागों में आंधी-बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। 30 मई से आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है। जून के पहले सप्ताह में भी कुछ भागों में आंधी-बारिश हो सकती है।
जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर-बीकानेर संभाग में 29-31 मई के दौरान तेज अंधड़, 60-70 Kmph की तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। आंधी-बारिश के असर से 29 मई से तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने और हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है।
बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, बालोतरा, बाड़मेर और जोधपुर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू से हनुमानगढ़ में हीटवेव के साथ आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है। इन जिलों में शाम से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.