Download App Now Register Now

तपेश चौबीसा: राजस्थान के ग्रामीण और साइकिलिंग पर्यटन में नई पहचान

  • अक्सर पर्यटन की तस्वीर आलीशान होटलों और भीड़-भाड़ वाले स्थलों तक सीमित दिखाई देती है, लेकिन राजस्थान के वागड़ अंचल से निकले तपेश चौबीसा ने इस सोच को नई दिशा दी है। छोटे से गांव पाडवा के तपेश ने ग्रामीण और साइकिलिंग पर्यटन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका सफर अपनी जड़ों से जुड़े रहकर दुनिया तक संस्कृति पहुंचाने का है।

तपेश ने ग्रामीण जीवन के मूल्यों को समझा। वर्ष 2014 में नई दिल्ली स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट से पर्यटन प्रबंधन की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने "सस्टेनेबल एवं ग्रामीण पर्यटन" की अवधारणा पर कार्य शुरू किया और साइकिलिंग हॉलिडे इंडिया की स्थापना की। यह मंच लोगों को भारत की वास्तविक संस्कृति और ग्रामीण जीवन से जोड़ता है। उनकी यात्राएं राजस्थान, लद्दाख, हिमालय और पूर्वोत्तर भारत सहित कई क्षेत्रों तक फैली हैं, जिनमें पर्यटक स्थानीय जीवन का हिस्सा बनते हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान |