Download App Now Register Now

अलवर तक पानी पहुंचाने की कवायद निर्णायक चरण में

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के जरिए अलवर जिले तक पानी पहुंचाने की योजना निर्णायक चरण में पहुंच गई है। विभाग ने परियोजना का अलाइमेंट लगभग फिक्स कर लिया है और 28 मई को होने वाली बैठक में इसे उच्च अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। बैठक के बाद जमीन अधिग्रहण, अतिक्रमण हटाने और नहर निर्माण की प्रक्रिया को गति मिलने की संभावना है। विभागीय टीम ड्रोन सर्वे और जमीनी स्थिति का अध्ययन कर रही है।

परियोजना के तहत अलवर जिले में प्रवेश से पहले कई बांधों को जोड़ने की तैयारी है, ताकि भविष्य में जिले के अधिक से अधिक क्षेत्रों को पानी मिल सके। अलाइमेंट तय होने के बाद सबसे बड़ा काम जमीन अधिग्रहण का होगा। नहर मार्ग में आने वाले मकान, पहाड़, सड़कें और अतिक्रमण की पहचान कर वैकल्पिक समाधान तैयार किए जाएंगे।

ईआरसीपी के तहत अलवर क्षेत्र में दो नए कृत्रिम जलाशय विकसित किए जाएंगे—बिगोता और हाजीपुर-डढ़ीकर क्षेत्र में। इन जलाशयों का उद्देश्य पानी का संग्रहण बढ़ाना और सूखे प्रभावित क्षेत्रों को स्थायी राहत देना है। परियोजना के पहले चरण में नटनी के बारा से जयसमंद बांध तक नहर के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा।

अलवर तक पानी पहुंचने के बाद जलदाय विभाग को घर-घर जल आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विभाग शहर और ग्रामी

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
| | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं |