राजस्थान सरकार ने बजट 2026-27 के तहत 33 से अधिक जिलों में 77 सड़क निर्माण और उन्नयन कार्यों को मंजूरी दी है। कुल 676.74 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 686.42 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इन परियोजनाओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, व्यापार, पर्यटन और कृषि गतिविधियों को गति मिलेगी, तथा प्रदेश का सड़क नेटवर्क और मजबूत होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सड़क अवसंरचना को प्राथमिकता दी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.