Download App Now Register Now

सगाई हुई ही नहीं तो मंगेतर कैसी…करौली की रीना मीणा मौत मामले में लड़के वालों के दावों से उलझी गुत्थी

राजस्थान के करौली जिले के कुड़गांव थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती रीना मीणा ने कथित रूप से तेजाब पी लिया, जिसके बाद लंबे इलाज के बावजूद उनकी मौत हो गई। मृतका के परिवार ने मंगेतर अमित मीणा और उनके परिजनों पर 41 लाख रुपये की दहेज मांगने, शादी से मुकरने और व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर के अनुसार, दिसंबर 2025 में सगाई तय होने के बाद से मंगेतर लगातार अश्लील वीडियो कॉल के माध्यम से मानसिक प्रताड़ना दे रहा था।

25 अप्रैल 2026 को तय शादी के समय अचानक 41 लाख रुपये की दहेज मांग की गई। विरोध करने पर शादी से इनकार किया गया। इससे आहत होकर युवती ने मार्च 2026 में तेजाब पी लिया। लगभग दो महीने तक जयपुर और दिल्ली के अस्पतालों में इलाज के बाद 25 मई को उनकी मौत हुई।

मंगलवार को पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान मंगेतर अमित मीणा और उनके परिवार ने दावा किया कि औपचारिक सगाई नहीं हुई थी और दोनों परिवार केवल शादी की बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवती ने बातचीत के दौरान खुद अपने पुराने संबंध की जानकारी दी थी।

युवक के ताऊ हरिलाल मीणा ने आरोप लगाया कि मृतका के पिता, जो हेड कांस्टेबल हैं, पद का दुरुपयोग कर लड़के के परिवार को दबाव में फंसा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों का तकनीकी विश्लेषण कर रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” |