Download App Now Register Now

गंगापुर सिटी रेलवे कैंटीन मैनेजर से जीआरपी थाने में बर्बर मारपीट, सीएमआइ पर गंभीर आरोप

  • गंगापुर सिटी। रेलवे स्टेशन पर संचालित कैंटीन के मैनेजर अजीत सिंह के साथ जीआरपी थाने में रात को बुरी तरह मारपीट की गई। आरोप है कि सीएमआइ कमर्शियल मैनेजमेंट इंस्पेक्टर रवि मीणा ने पीड़ित को शराब की बोतल में पेशाब पिलाया। घटना 26 मई की रात हुई और पीड़ित ने 29 मई को जयपुर जाकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

घटना में नामजद आरोपी हैं: सीएमआइ रवि मीणा, एएसआइ भवानी शंकर, कांस्टेबल दिलीप कुमार मीणा और मस्तराम मीणा। पुलिस अधीक्षक अजमेर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

कैंटीन मैनेजर अजीत सिंह ने बताया कि 26 मई को रात करीब 9:30 बजे सीएमआइ मंथली पैसे मांगने आए। मोहलत देने पर उन्होंने अभद्रता की और लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दी। बाद में रात 11 बजे एएसआइ भवानी शंकर ने अजीत सिंह को सरकारी क्वार्टर में बुलाया। वहां शराब के नशे में सीएमआइ रवि मीणा, दिलीप कुमार और मस्तराम मीणा मौजूद थे। चारों ने मिलकर मारपीट की और सीएमआइ ने शराब की बोतल में मूत्र पिलाया। एएसआइ ने 15,700 रुपए भी छीन लिए।

घटना के समय अजीत सिंह ने शोर मचाया, लेकिन क्वार्टर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। उसके शरीर पर गर्दन, कान, नाक, पीठ, कंधे और जांघों पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर गंगापुर सिटी जीआरपी थाने को स्थानांतरित किया और चिकित्सकीय परीक्षण कराया। जांच कोटा जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक शकील अहमद को सौंपी गई है।

पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर रिलीव कर दिया। अब पीड़ित के बयान लेकर अनुसंधान शुरू किया जाएगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” |