मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 3-4 जून को बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और आसपास के जिलों में तेज आंधी-बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। कहीं-कहीं तेज अंधड़ (60-70 किमी/घंटे) के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। आंधी-बारिश के प्रभाव से आगामी एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से नीचे और हीटवेव से राहत बनी रहेगी।
राज्य में दिन और रात के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। भीलवाड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री, अजमेर में रात का न्यूनतम 22 डिग्री, श्रीगंगानगर में अधिकतम 41.4 डिग्री, संगरिया में न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया।
शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस):
करीब 15 दिन के इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून को केरल तट से टकराएगा। इससे पहले 23 मई को मानसून केरल तट से टकराने की संभावना थी, लेकिन हवा की वजह से यह अटका रहा। इस बार पश्चिमी हवाओं के अनुकूल रहने से राजस्थान में आने की संभावना बढ़ गई है। केरल समेत तमिलनाडु, पुदुचेरी और अन्य तटीय राज्यों में प्री-मानसून की भारी बारिश हो रही है।
राजस्थान में पिछले चार-पांच दिन चले आंधी और बारिश के दौर के बीच मंगलवार को नौतपा खत्म हुआ। मौसम केंद्र ने आगामी एक सप्ताह तक आंधी-बारिश जारी रहने और इसके बाद गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। मानसून केरल पहुंचने का तय दिन 1 जून होता है, लेकिन इस बार पश्चिमी हवाओं के कमजोर होने से यह तय समय पर नहीं पहुंचा। मंगलवार को मानसून की उत्तरी सीमा केरल के नजदीक दिखाई दी। परिस्थितियां अनुकूल हैं, जिससे अगले 2-3 दिनों में अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है। पश्चिमी हवाएं अनुकूल रहीं तो मानसून 30 जून तक पूरे देश को कवर करेगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.