Download App Now Register Now

Rajasthan Police Mega Nakabandi Campaign: 24 घंटे में रिकॉर्ड कार्रवाई, 74 हजार वाहन जांचे

राजस्थान में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा 'मेगा नाकाबंदी' अभियान चलाया। DGP राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर सोमवार को पूरे प्रदेश की पुलिस सड़कों पर उतर आई।

1103 नाकाबंदी पॉइंट पर पुलिस ने 39,984 दुपहिया और 34,888 चौपहिया वाहनों की जांच की। 226 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

चालान की संख्या: 15,083

  • बिना हेलमेट: 3,234
  • बिना सीट बेल्ट: 1,648
  • ड्राइविंग के दौरान मोबाइल: 184
  • दोषपूर्ण नंबर प्लेट: 1,653
  • गाड़ियों पर काली फिल्म: 1,643
  • शराब पीकर गाड़ी चलाना: 385

जब्ती:

  • अवैध हथियार, ड्रग्स और 25.50 लाख रुपये की नगदी
  • जयपुर रेंज: 5 वाहन और 25.50 लाख रुपये
  • भरतपुर: अवैध रेत खनन में ट्रैक्टर और देशी शराब
  • कोटा व बीकानेर: डोडा चूरा, अवैध शराब, एम्प्लीफायर

सर्वोच्च प्रदर्शन रेंज:

  • चालान: जयपुर रेंज 2,492, अजमेर 2,229, भरतपुर 2,145
  • वाहन जांच: जयपुर रेंज 13,589

पुलिस ने जनता से अपील की कि सुरक्षित रहें, नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |