राजस्थान। राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार सुबह कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे सर्द हवाओं के कारण ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है और शीतलहर तथा घने कोहरे की चेतावनी भी जारी है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार को पूर्वी राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान मुख्यत: शुष्क रहा। जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर शीत दिवस का अनुभव हुआ और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी देखा गया।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 जनवरी से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने और तेज उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में 3–4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। 29-30 जनवरी को कहीं-कहीं घना कोहरा भी रह सकता है। इसके अलावा, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी और 1 फरवरी को राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वी राजस्थान पर सबसे अधिक प्रभाव होगा। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में हवाओं के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रभाव भी देखा जा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.