Download App Now Register Now

NCR को बड़ी सौगात! नोएडा, परीचौक और नोएडा वेस्ट को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ेगा नमो भारत

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही गाजियाबाद से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नमो भारत (Namo Bharat) ट्रेन के जरिए तेज और सुविधाजनक सफर संभव हो सकेगा। 72.44 किलोमीटर लंबे गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने इसकी पुष्टि की है।

यह हाई-स्पीड कॉरिडोर गाजियाबाद, नोएडा, नोएडा वेस्ट, परीचौक (ग्रेटर नोएडा), यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र से होते हुए सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर तक पहुंचेगा। इससे लाखों यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और एयरपोर्ट तक पहुंचने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।

परियोजना के तहत 12 आधुनिक स्टेशन बनाए जाएंगे, जबकि कॉरिडोर के दोनों सिरों पर दो अत्याधुनिक डिपो विकसित किए जाएंगे, ताकि ट्रेनों का संचालन सुचारु और सुरक्षित तरीके से हो सके। यह नमो भारत नेटवर्क का चौथा कॉरिडोर होगा, जिसकी अनुमानित लागत 20,640 करोड़ रुपये बताई गई है।

इस परियोजना का उद्देश्य केवल एयरपोर्ट कनेक्टिविटी बढ़ाना ही नहीं, बल्कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा वेस्ट, परीचौक और यीडा क्षेत्र जैसे तेजी से विकसित हो रहे आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक इलाकों को एक आधुनिक सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ना भी है। कॉरिडोर शुरू होने के बाद लाखों दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और एयरपोर्ट यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही, इससे एनसीआर के आर्थिक विकास और निवेश को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |